You are Looking : सामाजिक अनुसंधान के तरीके
ISBN | : | 9789385087646 |
|---|---|---|
Release Year | : | edition 2016 |
Category | : | Sociology |
Book Edition | : | Student Edition (PB) |
| Click to See Other Editon | ||
Written By | : | डॉ. अरुण मिश्र , डॉ. एल. के . आर्य , डॉ. जे. एस. भारद्वाज |
Price: Rs. 175.00
- Books Details
- Author Details
- डॉ. अरुण मिश्र
डॉ. अरुण मिश्र को शिक्षा जगत में १२ वर्ष का अनुभव है | इन्होने कई शिक्षा संस्थानों में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य किया है | इन्होने यू.जी.सी. नेट भी उत्तीर्ण किया है | इनके द्वारा प्रकाशित प्रश्न पत्रों को कई संसथान तथा विश्वविद्यालय ने चयनित किया है | वर्तमान में यह फॉर्ट इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मेरठ के शिक्षा विभाग में विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं | डॉ. मिश्र के निर्देशन में ऍम,एड. के १० छात्र अपना लघु शोध कार्य पूर्ण कर चुके है तथा ५ छात्र शोधारत है | इन्होने सेमीनार कॉन्फरेंस में भाग लिया तथा इनके ५ शोध पत्र राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं | डॉ. मिश्र दो शोध पत्रिकाओं के परामर्श मंडल के सदस्य भी हैं एवं विमला वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव भी हैं | यह विभिन्न सामाजिक सुधार के क्षेत्र में अग्रणी हैं | - ,
- डॉ. एल. के . आर्य
डॉ.एल.के.आर्य को शिक्षा के क्षेत्र में लगभग १० वर्ष का अनुभव है | इन्होंने समाजशास्त्र में एम.ए. किया है | शिक्षण के साथ विभिन्न शिक्षा संस्थानों में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य करते हुए राष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेकर शोध पत्र प्रकाशित क्र चुके हैं | डॉ. आर्य विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, शैक्षिक संस्थाओं में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं तथा कई शोध पत्रिका के परामर्श मण्डल के सदस्य भी हैं | डॉ. आर्य सामाजिक सेवा के लिए समर्पित अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए सामाजिक उत्थान में अपना योगदान दे रहे हैं व पूर्व में जिला साक्षरता समिति में समन्वयक पद पर रहते हुए संपूर्ण साक्षरता अभियान, सतत शिक्षा योजना आदि में अभूतपूर्व योगदान दे चुके हैं | डॉ. आर्य ब्रिटिश कॉउंसिल दिल्ली के सदस्य भी हैं | वर्तमान में डॉ. आर्य चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में पोस्ट डॉक्टरल फैलो ( आई.सी.एस.एस.आर.) के पद पर कार्य क्र रहे हैं | - ,
- डॉ. जे. एस. भारद्वाज
डॉ. जे. एस. भारद्वाज को १८ वर्ष का शिक्षण एवं शोध अनुभव है | इन्होंने राज्य अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् नई दिल्ली में प्रवक्ता के पद पर कार्य किया | " सर्व शिक्षा अभियान " के अन्तर्गत स्वय: अनुदेशकों को एस.आर.सी. जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली एवं दिल्ली सरकार के संयोजकत्व में प्रशिक्षण प्रदान किया | " सबके लिए शिक्षा " कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया | दिल्ली के सरकारी, गैर सरकारी तथा अनुदान प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों अंतः सेवा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत ट्रेनिंग प्रदान की | वर्तमान में शिक्षा विभाग, कार्यवाहक विभागाध्यक्ष, चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के रूप में कार्यरत हैं | विभिन्न विश्वविद्यालयों तथा चयन आयोगों में विषय विशेषज्ञ भी हैं | ०७ छात्रों ने पी.एच.-डी. की शोध उपाधी इनके निर्देशन में पूर्ण की है | लगभग ४० एम.फिल. के तथा १०५ एम.एड. के छात्र एवं छात्राओं के लघु शोध ग्रन्थ का निर्देशन कर चुके हैं | २० शोध - पत्र राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं | ३ प्रमापीकृत शोध उपकरण (Research Tools) प्रकाशित हो चुके हैं | लगभग २० सेमीनार/कॉनफ्रेंस तथा वर्कशॉप में प्रतिभागी तथा रिसोर्स परशन के रूप में हिस्सा ले चुके हैं, तथा वर्तमान में इनके निर्देशन में दो छात्र पोस्ट डॉक्टरल फैलो के रूप में कार्य कर रहे हैं | विभिन्न शोध पत्र पत्रिकाओं के परामर्श मण्डल के सदस्य भी हैं |

Search By Subjects



.jpg)

.jpg)